राहतगढ़: राहतगढ़ के सरदार वल्लभभाई पटेल स्टेडियम में पार्षद कप का शुभारंभ, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह राजपूत ने किया उद्घाटन
सरदार वल्लभभाई पटेलस्टेडियम में सोमवार सुबह 11:00 मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के प्रतिनिधि अरविन्द सिंह राजपूत ने पार्षद कप का फ़ीता काट कर शुभारंभ किया। अरविन्द सिंह राजपूत ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें शुभकामनाएं दी। बता दें कि पार्षद कप का आयोजन वार्ड क्रमांक 2 से पार्षद राहुल तिवारी द्वारा कराया जा रहा है टूर्नामेंट में 16 टीमें हिस्सा ले रही है।