राहतगढ़: ग्राम ककरुआ में हत्या के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, 5 पहले ही गिरफ्तार
राहतगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम ककरूआ में जमीनी विवाद में मारपीट कर हत्या करने के मामले में रविवार को पुलिस ने फरार 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया। इससे पहले पुलिस मामले के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। प्रकरण के सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार हो चुके।