राहतगढ़: जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने दिवारी गीतों पर ग्वालों के साथ किया मोनिया नृत्य, वीडियो हुआ वायरल
बुंदेलखंड में दीपावली पर्व से एकादशी तक दिवाली गीतों पर मोनिया नृत्य करने की परंपरा है। मंगलवार शाम 4:00 बजे सुरखी विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र से बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मंत्री कार्यालय F1 पहुंचे जहां उन्होंने दिवारी गीतों पर मोनिया नृत्य किया। वहीं नृत्य देखकर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत खुद को रोकना सके उन्होंने भी मोनिया नृत्य किया।