राहतगढ़: ग्राम कोलुआ में विशालकाय अजगर सांप निकला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा
राहतगढ़ वन परिक्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम कोलुआ में एक विशालकाय अजगर सांप देख ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों ने सूचना वन परिक्षेत्र अधिकारी दिनेश कौशल को दी जिन्होंने तुरंत मौके पर रितेश चौहान और मोतीराम घोषी को भेजा इस जिन्होंने मौके पर पहुंचकर अजगर का रेस्क्यू किया और अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया है।