राहतगढ़: राहतगढ़ थाना क्षेत्र के सेमराकला गांव में बाइक सवार युवकों पर गोलीबारी, महिला सरपंच के बेटे की मौत
राहतगढ़ थानांतर्गत बुधवार शाम 7.30 बजे सेमरा कलां के पास बाइक से जा रहे दो युवकों पर कुछ बदमाशों ने फायर कर दिया। घायल युवक को बीएमसी लाया गया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक को पेट में गोली लगी है। अंदर धंस गई है। गुरुवार सुबह 10:00 बजे मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है,मृतक की मां गांव की सरपंच है।