टीकमगढ़: टीकमगढ़ के केशव इंस्टीट्यूट में ट्रैफिक नियमों की जागरूकता कार्यशाला आयोजित
टीकमगढ़ शहर स्थित केशव इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ॉर्मेस्यूटिकल साइंस,टीकमगढ़ में थाना प्रभारी यातायात कैलाश पटेल द्वारा विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के साथ ट्रैफ़िक नियमों की जागरूकता विषय पर कार्यशाला आयोजित की ।जिसमें उन्हें यातायात-नियम, सड़क-सुरक्षा, गुड सेमेरिटन योजना एवं गोल्डन ऑवर आदि के विषय में विस्तार पूर्वक समझाया गया एवं जागरूकता पंपलेट वितरण किए गए।