टीकमगढ़: मोनेकाखेरा गांव में कुकर फटने से एक व्यक्ति झुलसा, उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया
टीकमगढ़ जिले के मोनेकाखेरा गांव में एक व्यक्ति झुलस गया है। नीरज के परिजन ने बताया कि व्यक्ति अपने घर पर था और घर में कुकर पर खाना बन रहा था, इसी दौरान अचानक कुकर फट गया जिससे व्यक्ति बुरी तरह झुलस किया। व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।