टीकमगढ़: टीकमगढ़ में भारतीय खेल प्राधिकरण ने फिट इंडिया साइकलिंग कैंपेन का आयोजन किया
टीकमगढ़ शहर में भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग सेंटर टीकमगढ़ द्वारा फिट इंडिया साइकलिंग कैंपेन का आयोजन किया गया। इस दौरान भारतीय खेल प्राधिकरण ट्रेनिंग सेंटर से साइकिल रैली को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टीकमगढ़ शहर में साइकिललिस्ट द्वारा 10 किलोमीटर की साइकलिंग की गई। जनसामान्य को फिटनेस के प्रति जागरूक किया गया।