टीकमगढ़: जिले में बिना रजिस्ट्रेशन वाली कोचिंग संचालन की जांच के लिए एसपी कार्यालय और जिला शिक्षा केंद्र में ज्ञापन सौंपा गया
मां नन्ही बाई सोशल वेलफेयर सोसाइटी के द्वारा टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय और जिला शिक्षा केंद्र टीकमगढ़ में एक ज्ञापन सोपा गया। इस दौरान राजेश कुमार वंशकार ने बताया कि टीकमगढ़ जिले में जगह-जगह बिना रजिस्ट्रेशन की अवैध कोचिंग शासन प्रशासन की जानकारी के बिना संचालित हो रही है। संचालित कोचिंग संस्थानों के पास छात्र-छात्राओं का रिकॉर्ड भी नहीं है।