पोलायकलां: अकोदिया नगर में भूतों की बारात के साथ निकले बाबा महाकाल, गज पर सवार होकर किया नगर भ्रमण
अकोदिया में सावन के अंतिम सोमवार को शाम 6 बजे झंडा चौक स्थित पशुपतिनाथ मंदिर से बाबा महाकाल की भव्य सवारी निकली। शिव मंदिर में आरती के बाद बाबा महाकाल गज पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले। सवारी में शेषनाग, शिव-पार्वती, भूतों की बारात और वीर हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। डीजे, ढोल-नगाड़ों के साथ जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और स्वागत किया।