राजनांदगांव: इंटरसेप्टर वाहन से राजनांदगांव के नेशनल हाईवे पर 38 वाहनों पर 24700 रूपए जुर्माना की की गई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में यातायात विभाग द्वारा पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा आबंटित नए इंटरसेप्टर वाहन से राजनांदगांव के नेशनल हाईवे पर ओवर स्पीड,सीट बेल्ट,प्रेशर हॉर्न और अन्य नियमों का पालन नहीं करने पर 38 वाहनों पर कार्रवाई की गई है,जहां वाहनों पर 24700 जुर्माना वसूल किया गया है और यातायात पुलिस द्वारा यातायात नियमों का पालन करने अपील की गई।