राजनांदगांव: यातायात कार्यालय में ई रिक्शा,ऑटो चालकों को यातायात नियमों के संबंध में दी गई समझाईश
राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में यातायात कार्यालय में ई-रिक्शा,ऑटो चालकों की मीटिंग आयोजित कर समस्त ई रिक्शा,ऑटो चालकों को यूनिक नंबर लिखवाने,यातायात नियमों का पालन करने,चौक चौराहों बाजार के अंदर वाहन नहीं खड़ी करने के साथ ही आवश्यक समझाईश दी गई और यातायात नियमों का पालन करने अपील की गई,इस दौरान विभिन्न पुलिस अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।