पटना ग्रामीण: पटना में छठ पर्व के लिए ट्रैफिक पुलिस ने की पार्किंग व्यवस्था, जगह न होने पर भी की गई पहल
ट्रैफिक एसपी अपराजित ने रविवार शाम करीब 4:00 मीडिया से बातचीत करते हुए छठ पर्व के दौरान पार्किंग की व्यवस्था को लेकर जानकारी दी है। छठ पर्व को लेकर कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी इसके अलावा कई जगह ऐसी थी जहां पार्किंग की व्यवस्था नहीं थी वहां भी ट्रैफिक पुलिस के द्वारा पार्किंग की व्यवस्था की गई है ताकि आम लोगों को छठ पर्व के दौरान परेशानी ना हो।