धरहरा: धरहरा स्टेशन गंदगी से बदहाल, पार्किंग स्टैंड में दुर्गंध से यात्री परेशान; लाखों के राजस्व के बावजूद बदहाली
मालदा रेल मंडल के जमालपुर–क्यूल रेलखंड स्थित धरहरा रेलवे स्टेशन इन दिनों गंदगी और बदहाल सफाई व्यवस्था का केंद्र बन गया है। स्टेशन परिसर में जगह-जगह कूड़ा-कचरा और गंदा पानी जमा रहने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सबसे खराब स्थिति पार्किंग स्टैंड की बताई जा रही है, जहां दुर्गंध और गंदगी के बीच यात्रियों को ई-रिक्शा और टेंपो पकड़ने के लिए