कोंडागांव: कलेक्टर ने केशकाल विकासखंड में छात्रावासों और विद्यालयों का किया निरीक्षण
कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत विभिन्न छात्रावासों और विद्यालयों का गहन निरीक्षण कर शैक्षणिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों के सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए कम्प्यूटर रुम, स्टडी रूम और डाइनिंग रूम और खेलकूद की अनिवार्य रूप से व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए.