कोंडागांव: कोंडागांव NH-30 टोल प्लाज़ा सड़क हादसे में दिवंगतों के क्रियाक्रम तीजनहवन में सांसद भोजराज नाग शामिल हुए
बीते दिन NH-30 टोल प्लाज़ा के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में बड़ेडोंगर–भैंसाबेड़ा के पाँच लोगों की दर्दनाक मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को कांकेर लोकसभा के सांसद भोजराज नाग दिवंगतों के क्रियाक्रम तीज नहवन में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सांसद नाग ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की तथा शासन–प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करने कहा.