कोंडागांव: ग्राम चियानार के ग्रामीणों का गंभीर आरोप- शराब के नशे में स्कूल पहुंचते शिक्षक, बच्चों की पढ़ाई पर पड़ रहा बुरा प्रभाव
कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत मोड़ेंगा अंतर्गत ग्राम चियानार के ग्रामीणों ने गांव के उच्च प्राथमिक शाला में पदस्थ दो शिक्षकों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों के अनुसार शिक्षक शैलेंद्र साहू और सनाउ पोटाई प्रतिदिन शराब सेवन कर स्कूल पहुंचते हैं, जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।