कोंडागांव: फरसगांव बस स्टेण्ड के पास ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक चालक घायल होकर फरसगांव अस्पताल में भर्ती
कोण्डागांव जिले के फरसगांव नगर के बस स्टेण्ड के पास शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे जगदलपुर की ओर से रायपुर की ओर जा रही ट्रक ने बाइक सवार ग्राम बंडापाल राजूराम कावडे को टक्कर मार दी. घायल बाइक चालक को उपचार हेतु उपचार हेतु फरसगांव अस्पताल में भर्ती किया गया. हादसे के बाद फरसगांव थाना पुलिस ने ट्रक को थाने में खड़ी कर रखा गया है.