कोंडागांव: कोंडागांव के महात्मागांधी वार्ड में कबाड़ी क्रेता ने पत्नी और बच्चों की अनुपस्थिति में पेड़ से फांसी लगाकर की आत्महत्या
कोंडागांव शहर के महात्मा गांधी वार्ड में आज शनिवार सुबह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान उत्तम पटेल (उम्र लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है, जो मूलतः चारमा का निवासी बताया जा रहा है और वर्तमान में कोंडागांव के अटल आवास में रहता था। उत्तम पटेल कबाड़ संग्रह का काम करता था।