कोंडागांव: कोंडागांव जिले में प्रतिबंधित जुआ 'खुढ़खुढ़िया' पर प्रशासन की चुप्पी, स्थानीय बाजार जुआरियों का अड्डा बनता जा रहा है
कोंडागांव जिले के ग्रामीण हाट-बाजारों में पिछले कई महीनों से प्रतिबंधित जुआ खुढ़खुढ़िया तेजी से फैल रहा है, लेकिन इसके बावजूद प्रशासनिक स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई न होने से यह अवैध गतिविधि अब खुलेआम संचालित होने लगी है। स्थानीय बाजारों, विशेषकर जहां मुर्गा लड़ाई आयोजित होती है, वहां बाहरी व पेशेवर जुआरियों ने मजबूत पकड़ बना ली है।