जिले के निजी एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों में विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाने में हो रही सुस्ती पर शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी धनंजय कुमार पासवान ने गुरुवार 2 बजे संबंधित विद्यालयों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया है। लगातार समीक्षा के बावजूद अधिकांश निजी स्कूलों में अब तक 70 प्रतिशत से कम हुई है।