भंडरा: भंडरा में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, गांवों के विकास की कार्ययोजना पर चर्चा, सरकारी योजनाओं से ग्रामीणों को कराया अवगत
भंडरा प्रखंड के गड़रपो पंचायत भवन में शनिवार अपराह्न करीब 3 बजे ग्राम पंचायत विकास योजना एवं रिफॉर्म उत्सव के तहत विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता ग्राम प्रधान चुमनु उरांव ने की। बैठक में ग्रामीणों को ग्राम सभा के उद्देश्य और महत्व की जानकारी दी गई तथा पंचायत के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।