कोटा किशोरपुरा पुलिस ने बरामद किए सोने-चांदी के जेवर, 24 घंटे में 25 लाख की चोरी का खुलासा
पुलिस की कार्रवाई में चोरी गए करीब 140 ग्राम सोने और 1100 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए
कोटा। किशोरपुरा थाना क्षेत्र की बजरंग बस्ती में सूने मकान से हुई करीब 25 लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवरात की चोरी का पुलिस ने महज 24 घंटे में खुलासा कर दिया।
परिवादी तेजप्रकाश वर्मा उर्फ बंटी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। चोरी की सूचना के बाद पुलिस टीम ने मौके का निरीक्षण किया और परिजनों व आसपास के लोगों से गहन पूछताछ की।
पुलिस की कार्रवाई में चोरी गए करीब 140 ग्राम सोने और 1100 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। बरामद जेवरात की बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपए बताई गई है।
फिलहाल पुलिस चोरी के आरोपी की तलाश में जुटी है। कार्रवाई थाना प्रभारी चेतन शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम ने की।
Sangod, Kota | Sep 1, 2026