छपरा: डीएम और वरीय एसपी ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
Chapra, Saran | Oct 4, 2026 सारण में बाढ़ की स्थिति के बीच डीएम वैभव श्रीवास्तव और वरीय एसपी रौशन कुमार ने रविवार की दोपहर 2 बजें के लगभग बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों को हर संभव सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।