बांसगांव: गगहा इलाके के भटौरा गांव में दुष्कर्म के मामले में फरार अभियुक्त के घर पर नोटिस लगाकर की गई मुनादी
गगहा थाने की पुलिस द्वारा गुरुवार को भटौरा गाँव में सोबराती के पुत्र इमामुद्दीन के घर पर चस्पा लगाकर मुनादी की कार्यवाही की गई। इमामुद्दीन के विरुद्ध बीते 1 sep 2024 को गगहा थाने में क्षेत्र की एक महिला से दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया था। घटना के बाद से आरोपी इमामुद्दीन फरार चल रहा है।