बांसगांव: बेलघाट में निरीक्षण के लिए पहुँचे एडिशनल सीएमओ ने 3 अस्पतालों का किया जांच
अवैध रूप से संचालित पैथालॉजी और नर्सिंग होम की शिकायत पर शुक्रवार को गोरखपुर जनपद के बेलघाट में प्रशासनिक तौर पर बड़ा एक्शन देखने को मिला। एडिशनल सीएमओ एके चौधरी ने जांच अभियान के दौरान 3 अस्पतालों का जांच किया। एक अस्पताल पर नोटिस चस्पा किया गया और आगे भी कार्रवाई जारी रहने की बात कही। चेकिंग अभियान के दौरान अस्पताल के संचालक फरार हो गए।