राजापाकर: राजापाकर प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय उर्दू बखरी बड़ाई में सैकड़ों विद्यार्थी सम्मानित
सोमवार को 3 बजे दिन से आयोजित सम्मान समारोह में बखरी बड़ाई पंचायत के सैंकड़ों वैसे ही छात्र-छात्राएं जिन्होंने मैट्रिक एवं इंटर में उत्तीर्णता हासिल किया है। उन्हों मेडल एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता मुखिया अरशद हुसैन एवं संचालन समाजसेवी अजय मालाकार ने किया। इस मौके पर सैंकड़ों ग्रामीण महिला पुरुष उपस्थित थे।