अवैध क्लीनिकों के विरुद्ध स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई: पीपलखेड़ा कलां में तीन क्लीनिक सील, दो को नोटिस जारी
..
विदिशा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पीपलखेड़ा कलां में स्वास्थ्य विभाग द्वारा गैर-मान्यता प्राप्त एवं अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हूए तीन क्लिनिक सील और दो क्लिनिक को नोटिस जारी किए गए हैं। कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार गठित जांच दल ने ग्राम में संचालित क्लीनिकों का निरीक्षण कर आवश्यक दस्तावेजों एवं मान्यता संबंधी जानकारी की जांच की। जांच के दौरान सुधीर क्लीनिक, ओम क्लीनिक एवं गोविंद साहू क्लीनिक को सील करने की कार्रवाई की गई। वहीं गोविंद महाराज क्लीनिक एवं भगवान सिंह किरार क्लीनिक को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने एवं निर्धारित मापदंडों का पालन करने के संबंध में नोटिस जारी किए गए। कार्रवाई के दौरान जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमोद दीवान, बीएमओ विदिशा डॉ. विकास सिंह, एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. शोएब खान, मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरव यादव, श्री प्रदीप राठौर, श्री रोहित दोहरे एवं श्री तलाह सुहेल शामिल रहे। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में बिना मान्यता एवं निर्धारित नियमों के विपरीत संचालित स्वास्थ्य संस्थानों के विरुद्ध जांच एवं कार्रवाई की जा रही है। #vidisha