कांके: हरमू स्थित बीजेपी कार्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री ने पेसा कानून लागू न होने पर हेमंत सरकार पर साधा निशाना
Kanke, Ranchi | May 28, 2025 हरमू स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पेसा कानून लागू नहीं होने पर हेमंत सरकार पर।निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि पेसा कानून 1996 में भारत सरकार द्वारा लागू किया गया था, जिसके तहत देश के विभिन्न राज्यों में ग्राम स्वशासन का अधिकार दिया गया है।