कांके: कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ा तालाब से एक लड़की का शव बरामद
Kanke, Ranchi | May 28, 2025 कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित बड़ा तालाब से बुधवार सुबह करीब दस बजे एक लड़की का शव बरामद हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों ने बड़ा तालाब में एक लड़की का शव उपलते देखा। जिसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।