कांके: मैक्लुस्कीगंज में पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने वाला आरोपी पति गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 27, 2025 रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र से पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने वाला आरोपी पति को गिरफ्तार किया गया है। मंगलवार शाम करीब छह बजे समाहरणालय में प्रेस कांफ्रेंस कर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि आरोपी पति को पुलिस ने छापेमारी कर धमधमियां ओपेन माईन्स के जंगल से गिरफ्तार किया। आरोपी पति ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।