कांके: रांची: पुंदाग ओपी के पास कार ने दो बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पांच घायल
Kanke, Ranchi | May 28, 2025 रांची स्थित पुंदाग ओपी के पास बुधवार सुबह करीब 11 बजे कार ने दो बाइक को जोरदार टक्कर, इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक और कार दोनों के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया। उनकी मांग थी कि घटनास्थल पर ब्रेकर बनाया जाए।