कांके: लोअर बाजार थाना क्षेत्र में चेन छिनतई मामले में खरीददार समेत दो आरोपी गिरफ्तार
Kanke, Ranchi | May 27, 2025 लोअर बाजार थाना क्षेत्र से चेन छिनतई के मामले में खरीददार समेत दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम मो नौशाद और रवि कुमार चौरसिया बताया जा रहा है। मंगलवार शाम करीब छह बजे प्रेस कांफ्रेंस कर एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि लोअर बाजार थाना क्षेत्र से चेन छिनतई के मामले में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।