जाले: युवती से आपत्तिजनक मैसेज और संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में जिम संचालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
Jale, Darbhanga | Sep 11, 2026 दरभंगा में युवती से आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो भेजने तथा शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डालने के आरोप में जिम संचालक शराफत हुसैन की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ सुरेंद्र कुमार सुमन ने बताया कि महिला थाना में युवती के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है