Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Odisha
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Cm
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Jdu
Uttarakhand
Sambalpur
dprosaran
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar
| Nov 2, 2026
MORE NEWS
खगड़िया : बर्थडे पार्टी में गया राजा, सुबह मिली मौत की खबर! दोस्त पर हत्या का आरोप, SP आवास के सामने शव रखकर परिजनों का हंगामा
Patna Rural, Patna | Nov 2, 2026
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के शंकरपुर छरहपुर गांव में मेले में महिला के गले से मंगल सूत्र चोरी करती एक महिला को भीड़ ने पकड़ लिया फिर जमकर हुआ हंगामा
Patna Rural, Patna | Nov 2, 2026
बिहार सरकार की मद्य निषेध नीति को प्रभावी रूप से लागू करने एवं ग्रामीण समुदाय को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से रोहतास जिले के सभी प्रखंडों में जीविका दीदियों द्वारा व्यापक नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 27 अक्टूबर से 25 नवंबर 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 02.11.2026 को जीविका, उत्पाद, मद्य निषेध एवं निबंधन विभाग तथा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में जिले के सभी प्रखंडों में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें सैकड़ों जीविका दीदियों एवं उनके परिजनों ने भाग लेकर नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। अभियान के तहत जीविका से संबद्ध सभी 43 संकुल स्तरीय संघों एवं ग्राम संगठनों के माध्यम से प्रतिदिन विभिन्न जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। नासरीगंज, संझौली, रोहतास, राजपुर सहित विभिन्न प्रखंडों में विशेष बैठकों का आयोजन कर जीविका दीदियां स्वयं नशा नहीं करने, परिवार के सदस्यों को नशे से दूर रखने तथा अपने टोले-मोहल्ले को नशामुक्त बनाने के लिए लोगों को प्रेरित कर रही हैं। कार्यक्रमों के दौरान दीदियां अपने अनुभव साझा करते हुए शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से परिवार की आर्थिक स्थिति, घरेलू वातावरण तथा बच्चों की शिक्षा पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक कर रही हैं। साथ ही नशामुक्त जीवन के सामाजिक, आर्थिक एवं पारिवारिक लाभों की जानकारी भी दी जा रही है। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए जीविका द्वारा विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई है। इसके तहत विभिन्न ग्राम पंचायतों में सहयोगी संस्थाओं के साथ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, ताकि अधिकाधिक ग्रामीणों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। इस संबंध में जिला परियोजना प्रबंधक, जीविका, रोहतास श्री सुधीर बहादुर ने कहा कि जीविका दीदियां ग्रामीण समाज की सबसे सशक्त आवाज हैं। जिले की सवा लाख से अधिक दीदियों की सामूहिक भागीदारी से नशे के विरुद्ध व्यापक जनजागरूकता पैदा होगी। हमारा उद्देश्य प्रत्येक परिवार को नशे की बुराई से मुक्त कर स्वस्थ, सुरक्षित एवं खुशहाल समाज के निर्माण में योगदान देना है। #IPRD #BiharGovernment #PublicService #Jeevika #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 2, 2026
🏛️ “सबका सम्मान–जीवन आसान” के तहत आज दिनांक 02.11.2026 को समाहरणालय, रोहतास में जिला पदाधिकारी, रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। 🔹 जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कुल 45 लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को बारी-बारी से सुना गया। 🔹 प्राप्त शिकायतों के त्वरित निष्पादन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध एवं नियमानुसार कार्रवाई करते हुए समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिए गए। #IPRD #JantaDarbar #DistrictAdministrationRohtas #SabkaSammanJeevanAasan #PublicService #BiharGovernment #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 2, 2026
आज दिनांक 02.11.2026 को आत्मा, रोहतास के तत्वावधान में कृषि उत्पादन बाजार समिति, सासाराम में जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी-सह-अध्यक्ष, आत्मा रोहतास श्री दीपक कुमार मिश्रा, उप विकास आयुक्त-सह-उपाध्यक्ष आत्मा रोहतास सुश्री आकांक्षा आनंद एवं अनुमंडल पदाधिकारी सासाराम श्रीमती प्रिया रानी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कृषि एवं संबद्ध विभागों की विभिन्न योजनाओं, आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि तकनीकों, रबी फसलों की उन्नत खेती, कृषि यंत्रीकरण, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, कृषि विपणन, ई-नाम एवं कृषि उत्पादों के निर्यात से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराना था। इस अवसर पर बिहार कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त कर सफल किसानों के बीच प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। किसान मेला-सह-प्रदर्शनी में कृषि वैज्ञानिकों, विभागीय पदाधिकारियों एवं तकनीकी विशेषज्ञों द्वारा किसानों को उन्नत किस्मों के चयन, गुणवत्तापूर्ण बीज, बीज उपचार, संतुलित उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई, रोग एवं कीट नियंत्रण तथा रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही समेकित पोषक तत्व प्रबंधन (INM), समेकित कीट प्रबंधन (IPM) एवं समेकित कृषि प्रणाली (IFS) के महत्व से अवगत कराया गया। किसानों को कृषि ड्रोन एवं आधुनिक छोटे कृषि यंत्रों के उपयोग, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण तथा कृषि में डिजिटल तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इसके अतिरिक्त कृषि विपणन, e-NAM, बिहार कृषि ऐप, उत्पादों के प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, पैकेजिंग एवं निर्यात की संभावनाओं पर भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में इस बात पर विशेष जोर दिया गया कि किसान उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ लागत कम करने, गुणवत्तापूर्ण उपज प्राप्त करने एवं बेहतर बाजार उपलब्ध कराने पर भी ध्यान दें, ताकि उनकी शुद्ध आय में वृद्धि हो सके। कार्यक्रम में जिले के सभी 19 प्रखंडों के किसानों द्वारा अपने उत्कृष्ट कृषि उत्पादों एवं कार्यों का प्रदर्शन किया गया। कृषि विभाग द्वारा फल, फूल एवं सब्जियों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण कर किसानों द्वारा उत्पादित कृषि उपज का अवलोकन किया तथा उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी-सह-परियोजना निदेशक आत्मा, कृषि अभियंत्रण एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारी, कृषि विज्ञान केंद्र बिक्रमगंज के वैज्ञानिक, सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रखंड उद्यान पदाधिकारी, तकनीकी प्रबंधक, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार एवं बड़ी संख्या में प्रगतिशील किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को वैज्ञानिक, आधुनिक एवं बाजारोन्मुखी कृषि पद्धतियां अपनाने तथा सरकारी योजनाओं एवं उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाकर कृषि को लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने के लिए प्रेरित किया गया। उत्साहपूर्ण वातावरण में जिला स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। #IPRD #BiharGovernment #PublicService #Agriculture #RohtasAdministration #CMSamrat Information & Public Relations Department, Government of Bihar Department of Agriculture, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 2, 2026
आगामी छठ पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त समस्तीपुर ने निर्माणाधीन पोखर एवं छठ घाट का किया निरीक्षण... आगामी छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम पूजा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह द्वारा सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत खजूरी पंचायत में अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ निर्माणाधीन पोखर एवं छठ घाट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पोखर एवं छठ घाट से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छठ पर्व से पूर्व सभी आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने पर जोर दिया, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों की समुचित साफ-सफाई, पहुंच पथ की व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी उपायों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है। इस अवसर पर जिला प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह ने भी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को समय पर पूर्ण कराने तथा निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान सामने आए बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी कराई जाएं। जिला प्रशासन, समस्तीपुर द्वारा आगामी छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। #ChhathMahaparv #ChhathPuja2026 #ChhathGhat #DistrictAdministration #Samastipur #CMSamrat #samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 2, 2026
⚽ राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले जारी! समस्तीपुर में आयोजित अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 राज्य स्तरीय बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न प्रमंडलों की टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए। अंडर-17 में कोसी ने मगध को 6-0, सारण ने मुंगेर को 8-0 एवं तिरहुत ने पटना को 2-0 से हराया। वहीं, अंडर-14 में तिरहुत ने एकलव्य बिहार को 2-0 से पराजित किया। #Samastipur #BiharSports #GirlsFootball #FootballTournament #StateLevelCompetition #KheloBihar #SportsBihar #WomenInSports #BiharGovernment #JilaPrashasanSamastipur #CMSamrat #samratchoudhary CMO Bihar Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 2, 2026
Hoisting the Tricolour is a crime.”? 🇮🇳
Patna Rural, Patna | Nov 2, 2026