आगामी छठ पर्व की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी एवं उप विकास आयुक्त समस्तीपुर ने निर्माणाधीन पोखर एवं छठ घाट का किया निरीक्षण...
आगामी छठ पर्व के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम पूजा व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी, समस्तीपुर श्री रोशन कुशवाहा एवं उप विकास आयुक्त, समस्तीपुर श्री सूर्य प्रताप सिंह द्वारा सरायरंजन प्रखंड अंतर्गत खजूरी पंचायत में अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ निर्माणाधीन पोखर एवं छठ घाट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन पोखर एवं छठ घाट से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने छठ पर्व से पूर्व सभी आवश्यक निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराने पर जोर दिया, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
जिलाधिकारी ने छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाटों की समुचित साफ-सफाई, पहुंच पथ की व्यवस्था, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा संबंधी उपायों तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि छठ पर्व लोक आस्था का महापर्व है। इस अवसर पर जिला प्रशासन की प्राथमिकता श्रद्धालुओं को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है।
उप विकास आयुक्त श्री सूर्य प्रताप सिंह ने भी निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को समय पर पूर्ण कराने तथा निर्माण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि छठ पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि निरीक्षण के दौरान सामने आए बिंदुओं पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय-सीमा में पूरी कराई जाएं।
जिला प्रशासन, समस्तीपुर द्वारा आगामी छठ पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं।
#ChhathMahaparv
#ChhathPuja2026
#ChhathGhat
#DistrictAdministration
#Samastipur
#CMSamrat
#samratchoudhary
CMO Bihar
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
Patna, Bihar | Nov 2, 2026