कोटा में कानून व्यवस्था पर फिर उठे सवाल! 🚨
कोटा शहर के आरके पुरम थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ शॉपिंग सेंटर (गुमानपुरा) निवासी और कैफे संचालक राहुल पर एक युवक (प्रशांत) ने पीछे से अचानक जानलेवा हमला कर दिया।
आरोपी ने राहुल की पीठ पर एक लंबे चाकू से गंभीर वार किया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घायल युवक को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है।
📌 आरके पुरम थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जाँच कर रही है और फरार आरोपी की तलाश में जुट गई है।
#KotaNews #KotaPolice #CrimeNews #BreakingNews #Kotalive #RajasthanNews #Gumanpura #RKPuramKota #JournalistMangalSinghHada
Ladpura, Kota | Nov 2, 2026