पिंड्रा: काशी के मंदिरों से साई बाबा की मूर्ति हटाए जाने पर संतों ने जताई साजिश की आशंका, जांच की मांग की
काशी के मंदिरों से इन दिनों साई बाबा की मूर्ति को हटाए जाने का मामला इन दिनों सुर्खियों में है। जहां एक तरफ पुलिस ने मूर्ति हटाने वाले अजय शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, तो वही दूसरी ओर संतों ने इस मामले में साजिश की आशंका व्यक्त किया है। संतो ने किसी भी व्यक्ति के भावना को ठेस पहुंचाने को गलत बताया है और मामले में जांच की मांग की है।