पिंड्रा: काशी में शारदीय नवरात्र का तीसरा दिन, मां चंद्रघंटा के दरबार में भक्तों का उमड़ा जनसैलाब
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन शनिवार को भक्तों ने चंद्रघंटा माता के दर्शन एवं पूजन का विशेष विधान किया। इस अवसर पर माता के दरबार में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली, जिसने मंदिर प्रांगण को भक्ति के नाद से गुंजायमान कर दिया।नवरात्रि के इस पावन पर्व पर चंद्रघंटा माता का आकर्षक श्रृंगार किया गया था।