पिंड्रा: जंसा पुलिस पर दीवार बनाने के नाम पर पैसे लेने का आरोप, पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी को किया लाइन हाजिर
जंसा थाना प्रभारी वैधनाथ सिंह और एक आरक्षी पर दीवार बनाने के नाम पर 40 हजार रूपए लेने का आरोप लगा। दीवार न बनने पर आरक्षी ने 26 हजार रुपए लौटा दिए, जबकि 14 हजार रुपए देने से इंकार कर दिया। पैसे के लेन देने का एक वीडियो विगत दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस कमिश्नर ने मामले को संज्ञान में लेकर शुक्रवार को थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया।