पिंड्रा: बड़ागांव पुलिस ने 2 करोड़ रुपए का पटाखा किया ज़ब्त, मानक से अधिक भंडारण किया गया था
बड़ागांव थाना क्षेत्र की पुलिस ने बरेली में हुए अवैध पटाखा में हुए विस्फोट के देखते हुए वाराणसी में छापेमारी की। बड़ागांव क्षेत्र में स्थित पटाखे के गोदाम पर छापेमारी कर जांच किया। मौके पर।पुलिस को मानक से 35314 किलोग्राम अधिक पटाखे बरामद किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद हुआ पटाखे की कीमत बाजार में दो करोड़ रुपए है। वही दो विक्रेताओं को गिरफ्तार किया गया।