बहादुरपुर: शरद पूर्णिमा पर करीला धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, मैया जानकी के किए दर्शन
करीला धाम में शरद पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को दोपहर लगभग दो बजे श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देर शाम तक हजारों श्रद्धालु माता जानकी के दर्शन करने पहुंचे और सुख-समृद्धि की कामना कर आशीर्वाद लिया। वहीं, मन्नत पूरी होने पर श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में नृत्यांगनाओं के माध्यम से पारंपरिक राई नृत्य भी करवाया।