☀️ सूर्यघर योजना में बढ़ती भागीदारी—डोर-टू-डोर अभियान से आवेदन सृजन और सोलर अधिष्ठापन में तेजी
जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए जिले में डोर-टू-डोर अभियान जारी है।
✅ 300 यूनिट से अधिक बिजली उपभोग करने वाले 3,257 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया; इनमें 1,833 आवेदन सृजन का लक्ष्य, अब तक 801 आवेदन सृजित।
✅ आज कनीय अभियंताओं द्वारा 245 उपभोक्ताओं के घरों पर विजिट कर योजना, आवेदन प्रक्रिया एवं रूफटॉप सोलर के लाभ की जानकारी दी गई।
✅ आज के अभियान में 98 नए आवेदन सृजित किए गए।
✅ पिछले 7 दिनों में 35 सोलर पैनल अधिष्ठापित, जबकि जिले में अब तक कुल 182 सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं।
✅ आम नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग किया जा रहा है।
✅ जिला पदाधिकारी ने चिह्नित उपभोक्ताओं से संपर्क में तेजी लाने, अधिकाधिक आवेदन सृजित करने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए।
📢 जिला प्रशासन ने पात्र उपभोक्ताओं से आगे आकर आवेदन करने एवं रूफटॉप सोलर के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा को अपनाते हुए योजना का लाभ लेने की अपील की है।
“हर छत पर सौर ऊर्जा, हर पात्र परिवार तक योजना का लाभ—इसी दिशा में लगातार आगे बढ़ता जहानाबाद।”
#प्रधानमंत्री_सूर्यघर_मुफ्त_बिजली_योजना #सौर_ऊर्जा #डोर_टू_डोर_अभियान #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
64 views | Jehanabad, Bihar | Sep 3, 2026