Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
बारिश
India
कांग्रेस
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
क्राइम
Biharfloods
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
dprojehanabad
आज दिनांक 5 सितंबर को जहानाबाद जिले से संबंधित प्रमुख समाचार पत्रों में मुख्य प्रकाशित खबरों का संकलन
Jehanabad, Bihar
| Sep 5, 2026
MORE NEWS
हीरामणि देवी, अमैन पंचायत, जहानाबाद द्वारा सुधा सखी के रूप में चयनित होने तथा सुधा बिक्री केंद्र खुलने पर माननीय मुख्यमंत्री एवं जिला पदाधिकारी को किया गया धन्यवाद ज्ञापित।
Jehanabad, Bihar | Sep 4, 2026
🌊 बाढ़ एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर माननीय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक 📌 माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में संभावित बाढ़ एवं अन्य आपदाओं से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया ने वीसी के माध्यम से बैठक में सहभागिता की। 🔹 माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश माननीय मुख्यमंत्री द्वारा सभी संबंधित जिलों एवं विभागों को नदियों के जलस्तर पर 24×7 सतत निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों की Vulnerability Mapping अद्यतन रखने, आपातकालीन नियंत्रण कक्ष सक्रिय रखने तथा संभावित खतरे की पूर्व पहचान कर समय रहते आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। 📌 बैठक के उपरांत जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। ✅ बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल को नदियों, बैराज एवं जल संरचनाओं के जलस्तर एवं जलप्रवाह पर सतत निगरानी रखने का निर्देश। ✅ सभी अंचल अधिकारियों को संवेदनशील एवं निचले क्षेत्रों सहित पूरे अंचल में लगातार भ्रमणशील रहने का निर्देश। ✅ नदी-नालों, पुल-पुलियों, संपर्क मार्गों एवं संभावित जलजमाव वाले स्थलों का नियमित निरीक्षण। ✅ सभी अंचलों एवं नगर क्षेत्रों में व्यापक माइकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश। ✅ जलमग्न एवं संवेदनशील पुल-पुलियों पर आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग, आवागमन नियंत्रण एवं बल/कर्मियों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करने का निर्देश। ✅ नाव, लाइफ जैकेट, राहत सामग्री, पॉलीथिन शीट, खाद्य सामग्री, पेयजल, आवश्यक दवाएं एवं प्रकाश व्यवस्था सहित जरूरी संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश। ✅ जिला आपातकालीन संचालन केंद्र एवं संबंधित नियंत्रण कक्षों को 24×7 सक्रिय मोड में रखने का निर्देश। ⚠️ आमजन से अपील नदियों, तेज जलप्रवाह वाले क्षेत्रों एवं जलमग्न पुल-पुलियों के समीप अनावश्यक रूप से न जाएं। बच्चों एवं किशोरों को ऐसे स्थानों से दूर रखें तथा प्रशासन द्वारा जारी माइकिंग, चेतावनी एवं दिशा-निर्देशों का पालन करें। जिला प्रशासन, जहानाबाद पूर्णतः अलर्ट मोड में है एवं स्थिति पर सतत निगरानी रखी जा रही है। #आपदा_प्रबंधन #सतर्क_रहें_सुरक्षित_रहें #त्वरितकार्रवाई #जिलाप्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद Soochna Jansampark
Jehanabad, Bihar | Sep 4, 2026
🌊 बढ़े हुए जलस्तर के मद्देनजर सभी अंचलों एवं नगर क्षेत्र में सतत निगरानी एवं व्यापक जन-जागरूकता अभियान जिले में बढ़े हुए जलस्तर को देखते हुए जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार सभी अंचलों में अंचल अधिकारियों द्वारा क्षेत्र भ्रमण कर संवेदनशील स्थलों, नदी-नालों, पुल-पुलियों एवं जलजमाव वाले क्षेत्रों की लगातार निगरानी की जा रही है। 📢 साथ ही सभी अंचलों में व्यापक माइकिंग एवं जन-जागरूकता अभियान चलाकर आमजन को सतर्क रहने, जलमग्न एवं तेज बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। ⚠️ जिला प्रशासन, जहानाबाद की अपील— सतर्क रहें, सुरक्षित रहें एवं प्रशासन का सहयोग करें। 🛡️ आपदा से बचाव का यही आधार—सतर्कता, सजगता और समय पर सावधान! #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #आपदा_प्रबंधन #सतर्क_रहें_सुरक्षित_रहें #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 4, 2026
आज दिनांक 4 सितंबर को जहानाबाद जिले से संबंधित प्रमुख समाचार पत्रों में मुख्य प्रकाशित खबरों का संकलन
Jehanabad, Bihar | Sep 4, 2026
सन्नी कुमार, दौलतपुर, जहानाबाद निवासी द्वारा पीएम सूर्य घर मुफ़्त बिजली योजना के अंतर्गत 3kv का सोलर पैनल का अधिष्ठापन कर बिजली बिल हुआ कम, अन्य लोगों से भी की लगाने की अपील
Jehanabad, Bihar | Sep 3, 2026
🩸 जांच शत-प्रतिशत, उपचार समय पर, फॉलोअप लगातार — एनीमिया मुक्त जहानाबाद की ओर बढ़ता हर कदम जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया की अध्यक्षता में वर्चुअल माध्यम से एनीमिया मुक्त बिहार, NCD एवं यक्ष्मा अभियान की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। ✅ एनीमिया, NCD एवं यक्ष्मा जांच की प्रखंडवार दैनिक प्रगति की समीक्षा; सभी प्रखंडों को प्रतिदिन प्रति पंचायत 50 व्यक्तियों की जांच का लक्ष्य हर हाल में प्राप्त करने का निर्देश। ✅ हीमोग्लोबिन स्तर के अनुरूप लाभार्थियों को लाल, नीली, गुलाबी IFA गोली एवं IFA सिरप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराने तथा किसी भी स्वास्थ्य संस्थान पर दवा की कमी नहीं होने देने पर जोर। ✅ प्रत्येक जांच एवं IFA वितरण का सही एवं पूर्ण दस्तावेजीकरण सुनिश्चित करने का निर्देश। ✅ एनीमिया एवं NCD से संबंधित डेटा की प्रविष्टि संबंधित ऐप/गूगल शीट पर प्रतिदिन शाम 4 बजे तक अनिवार्य रूप से करने को कहा गया। ✅ यक्ष्मा जांच की संख्या बढ़ाने, संभावित मरीजों की समय पर पहचान एवं निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश। ✅ जिला एवं प्रखंड स्तर के स्वास्थ्य पदाधिकारियों को आपसी समीक्षा कर कम उपलब्धि के कारणों की पहचान एवं सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जांच, उपचार, दवा वितरण, फॉलोअप एवं डेटा प्रविष्टि—हर स्तर पर गुणवत्तापूर्ण कार्य और निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति प्राथमिकता है। #एनीमिया_मुक्त_बिहार #टीबी_मुक्त_भारत #स्वास्थ्य_समीक्षा #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 3, 2026
☀️ सूर्यघर योजना में बढ़ती भागीदारी—डोर-टू-डोर अभियान से आवेदन सृजन और सोलर अधिष्ठापन में तेजी जिला पदाधिकारी, जहानाबाद श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को जोड़ने के लिए जिले में डोर-टू-डोर अभियान जारी है। ✅ 300 यूनिट से अधिक बिजली उपभोग करने वाले 3,257 उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया; इनमें 1,833 आवेदन सृजन का लक्ष्य, अब तक 801 आवेदन सृजित। ✅ आज कनीय अभियंताओं द्वारा 245 उपभोक्ताओं के घरों पर विजिट कर योजना, आवेदन प्रक्रिया एवं रूफटॉप सोलर के लाभ की जानकारी दी गई। ✅ आज के अभियान में 98 नए आवेदन सृजित किए गए। ✅ पिछले 7 दिनों में 35 सोलर पैनल अधिष्ठापित, जबकि जिले में अब तक कुल 182 सोलर पैनल लगाए जा चुके हैं। ✅ आम नागरिकों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा भी अभियान में बढ़-चढ़कर सहयोग किया जा रहा है। ✅ जिला पदाधिकारी ने चिह्नित उपभोक्ताओं से संपर्क में तेजी लाने, अधिकाधिक आवेदन सृजित करने तथा शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु नियमित अनुश्रवण के निर्देश दिए। 📢 जिला प्रशासन ने पात्र उपभोक्ताओं से आगे आकर आवेदन करने एवं रूफटॉप सोलर के माध्यम से स्वच्छ ऊर्जा को अपनाते हुए योजना का लाभ लेने की अपील की है। “हर छत पर सौर ऊर्जा, हर पात्र परिवार तक योजना का लाभ—इसी दिशा में लगातार आगे बढ़ता जहानाबाद।” #प्रधानमंत्री_सूर्यघर_मुफ्त_बिजली_योजना #सौर_ऊर्जा #डोर_टू_डोर_अभियान #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 3, 2026
🚨 जिले में बढ़े हुए जलस्तर को लेकर जन-जागरूकता अभियान तेज; सभी अंचलों एवं नगर क्षेत्रों में व्यापक माइकिंग जिले में वर्तमान बढ़े हुए जलस्तर एवं जलप्रवाह को देखते हुए जिला प्रशासन, जहानाबाद द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सतर्कता के लिए सभी अंचलों एवं नगर क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर माइकिंग कराई जा रही है। माइकिंग के माध्यम से लोगों से नदी, नाला, पुल-पुलिया एवं जलमग्न क्षेत्रों के समीप अनावश्यक रूप से न जाने, डूबने की संभावना के जोखिम मद्देनजर जलधारा पार नहीं करने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की जा रही है। जिला प्रशासन, जहानाबाद लगातार स्थिति की निगरानी कर रहा है और आमजन से सतर्क, सजग एवं सुरक्षित रहने की अपील करता है। #जिला_प्रशासन_जहानाबाद #जनजागरूकता #सतर्क_रहें_सुरक्षित_रहें #विकसितभारत_समृद्धबिहार_आदर्शजहानाबाद
Jehanabad, Bihar | Sep 3, 2026