तिगांव: फरीदाबाद भतोला गांव से पीएम के द्वारका एक्सप्रेसवे के शुभारंभ कार्यक्रम में विधायक की देखरेख में 10000 लोग पहुंचे
PM नरेंद्र मोदी के द्वारा गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे शुभारंभ के मौके पर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विधायक राजेश नागर की देखरेख में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से 10000 लोग पहुंचेl इस मौके पर विधायक राजेश नागर ने कहा कि देश की जनता दोबारा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते हुए देखना चाहती है इसलिए उन्हें सुनने और देखने के लिए जा रही हैl