कोईलवर: पचैनाना मोड़ पर शराब के नशे में दो युवकों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
कोईलवर प्रखंड के गिधा थाना क्षेत्र के पचैना मोड़ पर पुलिस ने शराब के नशे में घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के अहिर पुरवा गांव निवासी राजेश्वर यादव, पिता रामलोचन यादव और आशीष यादव, पिता अंबिका यादव के रूप में हुई है। थाना अध्यक्ष टिंकू कुमार ने बुधवार की सुबह 9:30 बजे बताया कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी