राशमि: राशमी में शैक्षिक महासंघ की नई कार्यकारिणी घोषित, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान खंड की साधारण सभा संपन्न
राशमी में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) खंड राशमी की साधारण सभा बैठक राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में संपन्न हुई। यह बैठक निवर्तमान खंड अध्यक्ष रामचंद्र खटीक की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें खंडपालक एवं जिला मंत्री निर्भयराम धाकड़ मुख्य अतिथि थे, जबकि जिला कार्यकारिणी प्रतिनिधि उदयलाल अहीर और राष्ट्रीय स्वयंसे