डुंडा: जिला निर्वाचन विभाग ने गुरुवार को होने वाली मतगणना की तैयारी कर ली है, छह ब्लॉकों में 80 टेबलों पर होगी मतगणना
जिला निर्वाचन विभाग ने बुधवार दोहपर 12 बजे कलक्ट्रेट सभागार में पंचायत चुनाव मतगणना के लिए रेंडमाइजेशन प्रक्रिया पूरी कर ली है। जनपद में आरक्षित कार्मिकों सहित कुल 107 मतगणना सुपरवाइजर तथा 428 मतगणना सहायकों की नियुक्ति की गई है। जनपद के छह ब्लॉकाें में मतगणना के लिए कुल 80 टेबल लगाए गए हैं।