डुंडा: नालूपानी के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त, बाइक सवार 3 युवक हुए घायल
गंगोत्री हाईवे पर नालूपानी के पास एक बाईक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बाईक में 03 लोग सवार थे,जो चिन्यालीसौड़ से उत्तरकाशी आ रहे थे। बाइक सवार विपिन का पैर फेक्चर आयुष का हाथ फेक्चर और धीरज, सामान्य घायल हुआ है। घायलों को CHC डुण्डा में लाया गया जहाँ चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल उत्तरकाशी भेजा जा रहा है।