डुंडा: रतूड़ीसैरा के पास एक व्यक्ति रानौगाड गाड के तेज प्रवाह में बह गया
रानौगाड में व्यक्ति के बहने की सूचना रविवार दोहपर 1 बजे मिली है। जानकारी के अनुसार सुरेश दास उम्र 43 निवासी अठाली रानौगाड के तेज प्रवाह में बह गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर डुंडा पुलिस,राजस्व विभाग व एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। वहां रेस्क्यू टीम ने सुरेश दास की खोजबीन के लिए सर्च अभियान चलाया।लेकिन उसका रानौगाड के तेज प्रवाह में पता नहीं चल पाया।